कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देश पर जनपद कौशाम्बी में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। राज्य परियोजना निदेशक, पोषण अभियान, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष सितंबर माह में यह अभियान मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के ‘सुपोषित भारत’ के विजन को साकार करना है। इस वर्ष पोषण माह की मुख्य थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत पोषण, देखभाल एवं बाल विकास के लिए सामुदायिक नेतृत्व वाली गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थापित करने, जनसामान्य में इनके प्रति स्वामित्व एवं जवाबदेही की भावना विकसित करने तथा पोषण माह की पांच प्रमुख थीम पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। अभियान के अंतर्गत साप्ताहिक रूप से पोषण मेला, रेसिपी प्रदर्शन, प्...
कौशाम्बी। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन यजुवेन्द्र नाथ ने पात्र नागरिकों को सूचित किया है कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27, विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता 2027 एवं विश्व कौशल प्रतियोगिता 2028 का आयोजन किया जाना है। इन प्रतियोगिताओं में 63 कौशलों में प्रतिभाग किया जा सकता है। 16 से 23 वर्ष की आयु के पात्र युवक-युवतियां स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) पोर्टल पर 15 सितंबर 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जिला समन्वयक ने सभी पात्र प्रतिभागियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सहभागिता करें और विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का यह सुनहरा अवसर न गंवाएं। संबंधित समाचार: रसोइयों के मानदेय से जुड़ी खबर स्रोत: सूचना विभाग कौशाम्बी WhatsApp channel से जुड़े - Click करें