कौशाम्बी। दीवानी न्यायालय, कौशाम्बी में 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में संपन्न होगा।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा याचिकाओं, पारिवारिक वादों, बैंक वसूली, परक्राम्य लिखत अधिनियम, विद्युत संबंधी मामलों, श्रम विवादों, भूमि विवादों, चालानी तथा अन्य शमनीय वादों का निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि जिन पक्षकारों के मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करा सकते हैं।
संबंधित समाचार: त्योहारों को लेकर पुलिस अधीक्षक सतर्क
स्रोत: प्रशासन

Comments
Post a Comment