
कौशाम्बी। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मंझनपुर में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने स्वयं जनशिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। राजस्व संबंधी शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर समाधान कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए और विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर पात्र नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन कराकर लाभान्वित किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील मंझनपुर में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील सिराथू में 42 शिकायतें आईं, जिनमें से चार का तत्काल समाधान किया गया। तहसील चायल में 38 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण हुआ। इस प्रकार तीनों तहसीलों में कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुईं और आठ का तत्काल समाधान किया गया।
संबंधित समाचार: त्योहारों को लेकर पुलिस अधीक्षक सतर्क और सिराथू में निकाला गया जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद
स्रोत: प्रशासन
Comments
Post a Comment