कौशाम्बी। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन यजुवेन्द्र नाथ ने पात्र नागरिकों को सूचित किया है कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27, विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता 2027 एवं विश्व कौशल प्रतियोगिता 2028 का आयोजन किया जाना है।
इन प्रतियोगिताओं में 63 कौशलों में प्रतिभाग किया जा सकता है। 16 से 23 वर्ष की आयु के पात्र युवक-युवतियां स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) पोर्टल पर 15 सितंबर 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जिला समन्वयक ने सभी पात्र प्रतिभागियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सहभागिता करें और विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का यह सुनहरा अवसर न गंवाएं।
संबंधित समाचार: रसोइयों के मानदेय से जुड़ी खबर
स्रोत: सूचना विभाग कौशाम्बी
WhatsApp channel से जुड़े - Click करें

Comments
Post a Comment