Skip to main content

रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित

रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण

कौशाम्बी। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित सम्राट उदयन सभागार में गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त रसोइयों ने सर्वप्रथम लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा, जिसमें रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि कर इसे तीन हजार रुपये करने, सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत पांच लाख रुपये के कैशलेस चिकित्सा कार्ड, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा कवर तथा रसोइयों की ड्रेस के लिए पांच सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये किए जाने की घोषणा की गई। घोषणाओं से उपस्थित रसोइयों में उत्साह और प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतिभा कुशवाहा ने विद्यालयों में रसोइयों के सेवा-भाव, ममता और समर्पण की सराहना की और कहा कि रसोइयां बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के साथ अपने मातृवत स्नेह से विद्यालय परिवार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पूजा पाल ने रसोइयों के हित में किए गए कार्यों के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सरकार की संवेदनशीलता और सामाजिक न्याय की भावना को रेखांकित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सरकार की "सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास" की भावना का उल्लेख करते हुए जनहित योजनाओं की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने रसोइयों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की प्रहरी बताया तथा कहा कि वे स्वच्छता का ध्यान रखते हुए प्रेम और ममता के साथ बच्चों को भोजन कराती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड एवं सम्मान स्वरूप साड़ी प्रदान की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने रसोइयों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा कैशलेस चिकित्सा कार्ड हेतु पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंदु कुशवाहा ने उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं रसोइयों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्मान एवं घोषणाओं से कार्यक्रम में उपस्थित रसोइयां अत्यंत प्रसन्न नजर आईं और उन्होंने रक्षाबंधन से पूर्व मिले इस सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं उपहार के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर एवं मुख्यालय सहित दिलीप तिवारी, ओमप्रकाश सिंह तथा व्योमेश मिश्र, राम विशाल, कृष्ण कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनिष्ठा प्रजापति ने किया।

स्रोत: विभाग

Comments

Popular posts from this blog

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक म मन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों ...

बुद्ध पूर्णिमा विशेष: कौशांबी — वह पवित्र भूमि जहाँ तथागत के चरण पड़े

 ☸ 🪷 ☸ बुद्ध पूर्णिमा विशेष बुद्ध पूर्णिमा: कौशांबी से जुड़ा भगवान बुद्ध का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध 📍 Apna Kaushambi News | विशेष रिपोर्ट "कौशांबी — वह पवित्र भूमि, जहाँ स्वयं तथागत के चरण पड़े, जहाँ ज्ञान की वाणी गूँजी।" 🌸 प्रस्तावना बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है — मंदिरों में दीप जलते हैं, विहारों में ध्यान होता है, और लाखों लोग भगवान बुद्ध की करुणामयी शिक्षाओं को याद करते हैं। लेकिन कौशांबी जनपद के लिए यह दिन और भी विशेष महत्व रखता है। यह वही पवित्र भूमि है जहाँ स्वयं भगवान बुद्ध कई बार पधारे, जहाँ उनके पावन चरणों ने इस धरती को कृतार्थ किया, और जहाँ उनके उपदेशों ने असंख्य जीवनों को नई दिशा दी। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, आइए जानते हैं कि कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध कितना गहरा और ऐतिहासिक है। 🏛️ कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध प्राचीन काल में कौशांबी (जिसे वत्सराज की राजधानी कौशाम्बी भी कहा जाता था) भारत का एक समृद्ध, वैभवशाली और बौद्धिक रूप से अत्यंत जागरूक नगर था। यह यमुना नदी के तट पर बसा एक महत्वपूर्ण व्याप...