
कौशाम्बी। पटाखा कारखाना विस्फोट की घटना के मामले में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मुख्य आरोपी नौशाद के भाई एवं अभियुक्त शकील पुत्र निजामुद्दीन के मकान के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
शकील भी इस प्रकरण में अभियुक्त है। प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत की गई इस कार्रवाई के साथ ही वर्तमान प्रकरण से संबंधित सभी अभियुक्तों की संपत्तियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
संबंधित समाचार: त्योहारों को लेकर पुलिस अधीक्षक सतर्क और सिराथू में निकाला गया जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद
स्रोत: प्रशासन
Comments
Post a Comment