
कौशाम्बी। जनपद में लगातार हो रही वर्षा के बीच ग्राम जवई पड़री में जलभराव की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं। टीमों ने स्थल पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और पनचक्की की सहायता से पानी निकालकर निकट की नहर में छोड़ने का कार्य शुरू किया।
प्रशासन की ओर से वर्षा एवं जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जनसामान्य की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्क रहने तथा जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित समाचार: सिराथू में निकाला गया जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद और त्योहारों को लेकर पुलिस अधीक्षक सतर्क
स्रोत: प्रशासन
Comments
Post a Comment