जनपद कौशाम्बी के आईटीआई मंझनपुर में वृहद रोजगार मेला का आयोजन 18 नवंबर को
मंझनपुर, कौशाम्बी। पुलिस लाइन मंझनपुर के समीप स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर में 18 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है।
मेले में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद को आमंत्रित किया गया है।
इच्छुक अभ्यार्थी अपने समस्त दस्तावेजों सहित 18 नवंबर को 11 बजे तक पहुंचें।
ज्ञात हो कि यह मेला नवीन मण्डी ओसा में आयोजित होने वाला था, जो मौजूदा धान क्रय होने के कारण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर में आयोजित होगा।
मेले में आठवीं, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई०टी०आई०, डिप्लोमा तथा कौशल विकास मिशन संस्थान से उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी-अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार मेले में आने वाली कम्पनियों में नौकरी प्राप्त करने हेतु शामिल हो सकते है।
स्थान - राजकीय आईटीआई मंझनपुर कौशाम्बी
दिनांक व समय - 18.11.2022 , 11 बजे
Comments
Post a Comment