Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शिलान्यास

मेडिकल कॉलेज कौशाम्बी में बन जाने के बाद दूसरे जिला नहीं जाना पड़ेगा- उपमुख्यमंत्री

डिप्टी सीएम ने कौशाम्बी के सीएचसी सिराथू में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लान्ट का किया उद्घाटन कौशाम्बी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जनपद कौशाम्बी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लॉन्ट तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर में ऑक्सीजन प्लॉन्ट हेतु प्लेटफार्म शेड, ऑक्सीजन पाइप लाइन व इलेक्ट्रिक फिटिंग के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू में नवनिर्मित ऑक्सीजन गैस प्लान्ट का फीता काटकर एवं बटन दबाकर किया उद्घाटन।  इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने लोगों से कोविड-19 गाइड लाइन का अनुपालन करने एवं कोविड-19 वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया। कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बेहतर कदम उठाये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश वासियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज मे बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

डीप्टी सीएम ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

डीप्टी सीएम ने विभिन्न परियोनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास कौशाम्बी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बृहस्पतिवार को सैयद सरांवा में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज-कानपुर रेल सेक्शन के किमी0 846/30-25 रेलवे स्टेशन के निकट आयोजित कार्यक्रम में सम्पार संख्या-7सी0 पर 02 लेन उपरिगामी सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया। इस सेतु के निर्माण की लागत धनराशि रू0-6028.40 लाख स्वीकृत है तथा इस रेल उपरिगामी सेतु की कुल लम्बाई 810.62 किमी0 है। यह परियोजना मार्च 2021 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है।  इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा चायल के लोक निर्माण विभाग की 107.735 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 80 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास/लोकार्पण किया, जिसमें 35 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया एवं 45 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास एवं लोकार्पण होने वाली कुल परियोजनाओं की लम्बाई 93.664 किमी0 है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्हें मा0 विधायक चायल संजय गुप्ता द्वारा यमुना नदी पर सेतु बनाने के साथ ही विभिन्न सड़कों के निर्माण क...
  प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा जनपद कौशाम्बी विधायक मंझनपुर कौशाम्बी प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को मंझनपुर तहसील परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी तरह से जनपद के तीनों तहसीलों में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने तहसील परिसर मंझनपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जनपद प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। वर्षों में जो न हो पाया 4 वर्ष में कर दिखाया है। कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने जनपद में 4 वर्षों में सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास किया है। जिससे जनपद कौशाम्बी में भी चहुमुखी विकास की एक लहर चल रही है। जिसमें गरीब जनता एवं जनपद के विकास में उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधा...