Skip to main content

डीप्टी सीएम ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

डीप्टी सीएम ने विभिन्न परियोनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास


कौशाम्बी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बृहस्पतिवार को सैयद सरांवा में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज-कानपुर रेल सेक्शन के किमी0 846/30-25 रेलवे स्टेशन के निकट आयोजित कार्यक्रम में सम्पार संख्या-7सी0 पर 02 लेन उपरिगामी सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया। इस सेतु के निर्माण की लागत धनराशि रू0-6028.40 लाख स्वीकृत है तथा इस रेल उपरिगामी सेतु की कुल लम्बाई 810.62 किमी0 है। यह परियोजना मार्च 2021 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। 
इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा चायल के लोक निर्माण विभाग की 107.735 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 80 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास/लोकार्पण किया, जिसमें 35 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया एवं 45 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास एवं लोकार्पण होने वाली कुल परियोजनाओं की लम्बाई 93.664 किमी0 है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्हें मा0 विधायक चायल संजय गुप्ता द्वारा यमुना नदी पर सेतु बनाने के साथ ही विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए जोे प्रस्ताव/सूची प्राप्त हुई  हैं, सेतु एवं सड़कों के निर्माण के लिए अधिकारियों को शीघ्र ही आगणन बनाकर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये जायेंगे। 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 52 माह के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने बहुत ही विकास के कार्य कौशाम्बी एवं प्रदेश में किये हैं। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जायेगा, जो भी कमियां अभी रह गयी है उनको ठीक करने का प्रयास निरन्तर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी कोविड काल में 80 करोड़ लोगो को निःशुल्क राशन देने का कार्य किया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्माान निधि योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पॉच लाख तक के इलाज की मुफ्त सुविधा दी जा रही है, इस योजना में जो भी लोग छूटे है सभी पात्र लोगों को इस योजना का लाभ दिलाया जायेगा। उन्होने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन एवं प्रदेश में बिजली की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए एवं समुचित विकास के लिए अनेक कार्य किये और निरन्तर किया जा रहा है। उन्होने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के 52 महीने एवं केन्द्र सरकार के 07 साल के कार्यकाल में अनेक विकास के कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में खुशहाली आयी है। 
                                                     

 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कौशाम्बी का बेटा हूॅ और बेटा ही रहूॅगा।


 उन्होंने कहा कि जनपद के तीनों विधान सभाओं में अनेक विकास कार्य किये गये हैं और अनेक विकास कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि महिला घाट के पुल निर्माण का कार्य बहुत दिनों से रूका हुआ था, जिसे पुनः प्रारम्भ कराया गया है और शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा।
तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री ने थाना-चक गुलाम आलम कछार गढ़वा-ताड़ी मुस्तकिल चित्रकूट मार्ग को जोड़ने हेतु यमुना नदी पर सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया। इस परियोजना की स्वीकृति लागत रू0 11697.29 लाख है। इस सेतु के निर्माण हो जाने से यहंा कीे लगभग 02 लाख जनसंख्या लाभान्वित होगी, जो लगभग 27 किमी0 की दूरी कम होकर जनपद चित्रकूट को रामबनगमन मार्ग से सीधे जोड़ेगा। इस परियोजना को माह मार्च 2024 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। 
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि कौशाम्बी पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है। यहां देश एवं विदेश से लोग आते हैं। उन्हेाने कहा कि जनपद में बौद्ध विहार बनाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होने कहा कि लोगों को रोजगार मिले इसके लिए भी अनेक कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट द्वारा कौशाम्बी पर्यटन स्थल को जनपद प्रयागराज मुख्यालय वॉया एयरपोर्ट से 04 लेन से जोड़ने का कार्य (लम्बाई 42.06किमी0) की अनुमोदित लागत 80893.85 लाख रूपये के व्यय के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने मंझनपुर विधानसभा के लोक निर्माण विभाग की 147.473 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 21 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास/लोकार्पण किया, जिसमें से 11 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया एवं 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास एवं लोकार्पण होने वाली कुल परियोजनाओं की लम्बाई 50.866 किमी0 है। 
तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री ने सूजातपुर में आयोजित कार्यक्रम में सूजातपुर रेलवे स्टेशन के निकट आयोजित कार्यक्रम में सुजातपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे सम्पार संख्या-15सी0 पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया जिसकी स्वीकृति लागत 5705.62 लाख रूपये है। इस परियोजना को माह दिसम्बर 2022 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। इस सेतु के बन जाने से सेतु का उपयोग मंझनपुर रोड एवं जी0टी0 रोड के आवागमन हेतु किया जायेगा एवं अत्याधिक जाम की समस्या का निदान हो जायेगा तथा रेलवे का संचालन भी सुचारू रूप से सम्पादित हो सकेगा। 
उप मुख्यमंत्री ने उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज-कानपुर सेक्शन के किमी0 890/13-15 (अथसराय) के रेलवे सम्पार संख्या 32सी पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया जिसकी स्वीकृति  लागत रू0 3912.11 लाख है। इस परियोजना को माह मार्च 2023 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। इसी तरह से मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने विधानसभा सिराथू की लोक निर्माण विभाग की कुल 30 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 38 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 
कार्यक्रमों के दौरान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल,  विधायक चायल संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्षा अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्षता कल्पना सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी सुजीत कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 

Comments

Popular posts from this blog

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

बुद्ध पूर्णिमा विशेष: कौशांबी — वह पवित्र भूमि जहाँ तथागत के चरण पड़े

 ☸ 🪷 ☸ बुद्ध पूर्णिमा विशेष बुद्ध पूर्णिमा: कौशांबी से जुड़ा भगवान बुद्ध का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध 📍 Kaushambi Today News | विशेष रिपोर्ट "कौशांबी — वह पवित्र भूमि, जहाँ स्वयं तथागत के चरण पड़े, जहाँ ज्ञान की वाणी गूँजी।" 🌸 प्रस्तावना बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है — मंदिरों में दीप जलते हैं, विहारों में ध्यान होता है, और लाखों लोग भगवान बुद्ध की करुणामयी शिक्षाओं को याद करते हैं। लेकिन कौशांबी जनपद के लिए यह दिन और भी विशेष महत्व रखता है। यह वही पवित्र भूमि है जहाँ स्वयं भगवान बुद्ध कई बार पधारे, जहाँ उनके पावन चरणों ने इस धरती को कृतार्थ किया, और जहाँ उनके उपदेशों ने असंख्य जीवनों को नई दिशा दी। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, आइए जानते हैं कि कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध कितना गहरा और ऐतिहासिक है। 🏛️ कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध प्राचीन काल में कौशांबी (जिसे वत्सराज की राजधानी कौशाम्बी भी कहा जाता था) भारत का एक समृद्ध, वैभवशाली और बौद्धिक रूप से अत्यंत जागरूक नगर था। यह यमुना नदी के तट पर बसा एक महत्वपूर्ण व्या...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक नमन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों म...