प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा जनपद कौशाम्बी
विधायक मंझनपुर
कौशाम्बी प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को मंझनपुर तहसील परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी तरह से जनपद के तीनों तहसीलों में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने तहसील परिसर मंझनपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जनपद प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। वर्षों में जो न हो पाया 4 वर्ष में कर दिखाया है। कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने जनपद में 4 वर्षों में सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास किया है। जिससे जनपद कौशाम्बी में भी चहुमुखी विकास की एक लहर चल रही है। जिसमें गरीब जनता एवं जनपद के विकास में उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, किसान विकास पत्र प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, जन औषधि योजना, कौशल भारत मिशन योजना, मिशन इंद्रधनुष, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, प्रधानमंत्री मानधन योजना व अन्य योजनाओं के साथ-साथ लोगों को बुलाया गया है। इस अवसर पर विधायक मंझनपुर ने तहसील मंझनपुर में 692.12 लाख रूपए की लागत से बनी 32 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 943.37 लाख की लागत से बनने वाली 57 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मंझनपुर राजेश चंद्रा, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, डीसीएफ के अध्यक्ष चंद्र दत्त शुक्ला सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं काफी संख्या में लाभार्थी गण उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment