Skip to main content

मेडिकल कॉलेज कौशाम्बी में बन जाने के बाद दूसरे जिला नहीं जाना पड़ेगा- उपमुख्यमंत्री

डिप्टी सीएम ने कौशाम्बी के सीएचसी सिराथू में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लान्ट का किया उद्घाटन

कौशाम्बी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जनपद कौशाम्बी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लॉन्ट तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर में ऑक्सीजन प्लॉन्ट हेतु प्लेटफार्म शेड, ऑक्सीजन पाइप लाइन व इलेक्ट्रिक फिटिंग के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू में नवनिर्मित ऑक्सीजन गैस प्लान्ट का फीता काटकर एवं बटन दबाकर किया उद्घाटन। 
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने लोगों से कोविड-19 गाइड लाइन का अनुपालन करने एवं कोविड-19 वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया। कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बेहतर कदम उठाये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश वासियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज मे बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
 उन्होने कहा कि जनपद में मेडिकल कालेज के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। मेडिकल कालेज के बन जाने से जनपद कौशाम्बी के लोगों को दूसरे जनपदों में इलाज के लिए नहीं जाना पडे़गा, जनपद में ही इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्हेांने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू में ऑक्सीजन गैस प्लॉन्ट सहित अन्य सुविधायें देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र वासियों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कड़ा में भी ऑक्सीजन गैस प्लान्ट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में ऑक्सीजन गैस प्लान्ट लगाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सी0एच0सी0 सिराथू में विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात करने के संबंध में जिलाधिकारी को निर्देश दिये है। 
 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, इसके लिए  प्रधानमंत्री ने निःशुल्क राशन देने का निर्णय लिया है, जिसके तहत निःशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत लाभार्थियों को शत-प्रतिशत निधि उनके खाते में भेजी जा रही है। भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर गरीब के चेहरे पर अमीर से ज्यादा खुशी हो, इसके लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनायें एवं विकास कार्य किये जा रहे है। उन्होने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 05 लाख तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है, जिससे पेैसे के अभाव के कारण किसी गरीब को इलाज के लिए किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। 
इस अवसर पर कार्यक्रम को विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल एवं  विधायक चायल संजय गुप्ता, अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर एवं अनीता त्रिपाठी ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

बुद्ध पूर्णिमा विशेष: कौशांबी — वह पवित्र भूमि जहाँ तथागत के चरण पड़े

 ☸ 🪷 ☸ बुद्ध पूर्णिमा विशेष बुद्ध पूर्णिमा: कौशांबी से जुड़ा भगवान बुद्ध का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध 📍 Kaushambi Today News | विशेष रिपोर्ट "कौशांबी — वह पवित्र भूमि, जहाँ स्वयं तथागत के चरण पड़े, जहाँ ज्ञान की वाणी गूँजी।" 🌸 प्रस्तावना बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है — मंदिरों में दीप जलते हैं, विहारों में ध्यान होता है, और लाखों लोग भगवान बुद्ध की करुणामयी शिक्षाओं को याद करते हैं। लेकिन कौशांबी जनपद के लिए यह दिन और भी विशेष महत्व रखता है। यह वही पवित्र भूमि है जहाँ स्वयं भगवान बुद्ध कई बार पधारे, जहाँ उनके पावन चरणों ने इस धरती को कृतार्थ किया, और जहाँ उनके उपदेशों ने असंख्य जीवनों को नई दिशा दी। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, आइए जानते हैं कि कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध कितना गहरा और ऐतिहासिक है। 🏛️ कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध प्राचीन काल में कौशांबी (जिसे वत्सराज की राजधानी कौशाम्बी भी कहा जाता था) भारत का एक समृद्ध, वैभवशाली और बौद्धिक रूप से अत्यंत जागरूक नगर था। यह यमुना नदी के तट पर बसा एक महत्वपूर्ण व्या...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक नमन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों म...