सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) अमेठी डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, अयोध्या में अग्निपथ योजना के तहत 16 नवंबर से 06 दिसंबर तक एक भर्ती रैली की मेजबानी करने जा रहा है
👉16 नवंबर से 06 दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडवाइजरी की गई जारी Advisory issued for candidates participating in Agniveer Recruitment Rally अभ्यर्थी किसी दलाल की झूठी झांसे में न आयें जनपद अयोध्या में 16 नवंबर 2022 से 06 दिसंबर 2022 तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। यह जानकारी कर्नल/निदेशक भर्ती ने देते हुए अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि अभ्यर्थी किसी दलाल की झूठी झांसे में न आयें, भर्ती प्रक्रिया का प्रोसीजर पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड तथा फूल प्रूफ है। अभ्यर्थी दलालों के बहकावे में आकर बहुमूल्य राशि व्यर्थ न करें। अभ्यर्थी नकली एडमिट कार्ड/मार्कशीट अन्य अभिलेखों का इस्तेमाल करके रैली में प्रवेश करने की कोशिश न करें, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से यह पकड़ में आ जायेंगा तथा अभ्यर्थी को पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। कर्नल/निदेशक भर्ती ने बताया है कि जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन, आधार इनरोलमेंट आई0डी0 से किय...