डेंगू के सामान्य लक्षण पर भी चिकित्सक की राय लें • कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में संक्रमण के बाद खतरा अधिक • शरीर में न होने पाए पानी की कमी और खान-पान का रखें विशेष ख्याल • डेंगू पर जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी: जिला मलेरिया अधिकारी कौशाम्बी 27 अक्टूबर 2022: समय पर डेंगू के लक्षण पहचान कर बीमारी को गंभीर रूप लेने से रोका जा सकता है। डेंगू के लक्षण शुरुआत में फ्लू के जैसे हो सकते हैं। इसलिए चिकित्सक की सलाह के अनुसार पहले जांच कराएँ फिर रिपोर्ट के आधार पर इलाज शुरू करें। डेंगू के मरीज व जनसमुदाय डेंगू के सामान्य लक्षण को भी गंभीरता से लें व पूरे अहतियात के साथ पूरा इलाज कराएं। डेंगू को लेकर जरा सी लापरवाही पड़ सकती है जीवन पर भारी। यह कहना है जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्राका। उन्होने कहा कि “रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण बच्चे व बुजुर्गों के साथ-साथ ऐसे लोग जो डायबिटीज, टीबी, एचआईवी और कैंसर से पीड़ित हैं उन्हें डेंगू का खतरा ज्यादा है। डेंगू संक्रमित होने पर ऐसे लोगों में प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगता है व इन्हें रिकवर होने में अन्य ...
कौशाम्बी और आसपास की लेटेस्ट खबरों के लिए | अपना कौशाम्बी न्यूज़