Skip to main content

डेंगू से बरतें सावधानी, न होने दें पानी की कमी

 डेंगू के सामान्य लक्षण पर भी चिकित्सक की राय लें  

कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में संक्रमण के बाद खतरा अधिक
शरीर में न होने पाए पानी की कमी और खान-पान का रखें विशेष ख्याल
डेंगू पर जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी: जिला मलेरिया अधिकारी


कौशाम्बी 27 अक्टूबर 2022: समय पर डेंगू के लक्षण पहचान कर बीमारी को गंभीर रूप लेने से रोका जा सकता है। डेंगू के लक्षण शुरुआत में फ्लू के जैसे हो सकते हैं। इसलिए चिकित्सक की सलाह के अनुसार पहले जांच कराएँ फिर रिपोर्ट के आधार पर इलाज शुरू करें। डेंगू के मरीज व जनसमुदाय डेंगू के सामान्य लक्षण को भी गंभीरता से लें व पूरे अहतियात के साथ पूरा इलाज कराएं। डेंगू को लेकर जरा सी लापरवाही पड़ सकती है जीवन पर भारी। यह कहना है जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्राका। 


उन्होने कहा कि “रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण बच्चे व बुजुर्गों के साथ-साथ ऐसे लोग जो डायबिटीज, टीबी, एचआईवी और कैंसर से पीड़ित हैं उन्हें डेंगू का खतरा ज्यादा है। डेंगू संक्रमित होने पर ऐसे लोगों में प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगता है व इन्हें रिकवर होने में अन्य लोगों की तुलना में अधिक समय लग सकता है। इसके अलावा यदि किसी को पहले भी डेंगू बुखार हो चुका है और दोबारा फिर से संक्रमित हो जाता है तो डेंगू संक्रमण का जोखिम उस व्यक्ति को अधिक रहता है।“


खुद न बनें डॉक्टर, प्रमाणित चिकित्सालय में कराएं इलाज 

डॉक्टर की सलाह के बिना सामान्य बुखार या डेंगू के बुखार में मरीज को कोई भी दर्दनिवारक दवा या एंटीबॉयटिक दवा न दें अधिक आवश्यकता पड़ने पर केवल पैरासीटामॉल दें। बुखार 100 से 102 के बीच रहे शरीर को ठंडे पानी से स्पेंज करें। यह तब तक करें, जब तक शरीर का तापमान सामान्य न हो जाए। डेंगू होने पर केवल प्रमाणित चिकित्सालय में ही इलाज कराना चाहिए। 


डिहाइड्रेशन से करें बचाव व खान-पान का रखें ख्याल 

मरीज में को पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन कराएं। डिहाइड्रेशन की समस्या होने से तबीयत और ज्यादा खराब हो सकती है। सादा पानी, नींबू पानी, दूध, लस्सी, छाछ और नारियल पानी का भरपूर सेवन कराएं। शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। मरीज ले शरीर में प्रत्येक दिन कम से कम 3 से 4 लीटर पानी लिक्विड जाना चाहिए। इसके साथ ही हर 1 से 2 घंटे में रोगी को कुछ ना कुछ खाने के लिए देते रहें। फास्ट फूड न लें। 


मच्छरदानी का उपयोग व साफ-सफाई का रखें ध्यान

मरीज के पर्सनल हाइजीन का पूरा ध्यान रखें। मरीज के कमरे में नमी न रहे क्योंकि डेंगू का मच्छर साफ पानी व नमी वाली जगह पर छिपे हो सकते हैं। मरीज के कपड़े व बिस्तर रोजाना बदलें व हाथ-पैर धोने या नहाने के लिए हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग करें। बेड पर मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें। साथ ही घर के अन्य सदस्य भी मच्छरों से बचाव के लिए हर संभव तरीका अपनाएं। ताकि मच्छर रोगी को काटने के बाद परिवार के अन्य लोगों में यह बीमारी ना फैला सकें।

Comments

Popular posts from this blog

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

बुद्ध पूर्णिमा विशेष: कौशांबी — वह पवित्र भूमि जहाँ तथागत के चरण पड़े

 ☸ 🪷 ☸ बुद्ध पूर्णिमा विशेष बुद्ध पूर्णिमा: कौशांबी से जुड़ा भगवान बुद्ध का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध 📍 Kaushambi Today News | विशेष रिपोर्ट "कौशांबी — वह पवित्र भूमि, जहाँ स्वयं तथागत के चरण पड़े, जहाँ ज्ञान की वाणी गूँजी।" 🌸 प्रस्तावना बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है — मंदिरों में दीप जलते हैं, विहारों में ध्यान होता है, और लाखों लोग भगवान बुद्ध की करुणामयी शिक्षाओं को याद करते हैं। लेकिन कौशांबी जनपद के लिए यह दिन और भी विशेष महत्व रखता है। यह वही पवित्र भूमि है जहाँ स्वयं भगवान बुद्ध कई बार पधारे, जहाँ उनके पावन चरणों ने इस धरती को कृतार्थ किया, और जहाँ उनके उपदेशों ने असंख्य जीवनों को नई दिशा दी। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, आइए जानते हैं कि कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध कितना गहरा और ऐतिहासिक है। 🏛️ कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध प्राचीन काल में कौशांबी (जिसे वत्सराज की राजधानी कौशाम्बी भी कहा जाता था) भारत का एक समृद्ध, वैभवशाली और बौद्धिक रूप से अत्यंत जागरूक नगर था। यह यमुना नदी के तट पर बसा एक महत्वपूर्ण व्या...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक नमन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों म...