Job fair has been organised in G.I.T.I Sirathu
सिराथू/कौशाम्बी। राजकीय आईटीआई सिराथू में बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय कौशाम्बी व कौशल विकास मिशन ईकाई जनपद कौशाम्बी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में निजी क्षेत्र के छह कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेलें में 368 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 142 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर संस्थान प्राचार्य के.के राम, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण कुमार यादव, कौशल विकास मिशन से अभिषेक प्रताप सिंह, दीपक मौर्य, विनोद कुमार सिंह, अविनाश श्रीवास्तव, विजय कुमार मौर्य, शनि कुमार पाण्डेय, दीपा श्रीवास्तव, दिवांशी मिश्रा सहित तमाम अध्यापक गण, कर्मचारी मौजूद रहे।
मेलें में निम्न कंपनियों ने किया प्रतिभाग
1. जीफोर सिक्योरिटी
2. शिव शक्ति
3. बेस्ट कारपोरेशन
4. जी क्रीएशन
5. साकेत इंडस्ट्री
Comments
Post a Comment