(परिणाम आने पर पुत्री को मिठाई खिलाते परिजन)
कौशाम्बी सिराथू कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल की छात्रा आकांक्षा मिश्रा ने इंटरमीडिएट की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 79.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उनकी माता सुंदरी देवी एक गृहणी हैं व पिता रविंद्र मिश्रा एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक हैं। परीक्षा का परिणाम आते ही उनका परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
उन्होंने बताया उनके सफलता का पूरा श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, परिवार व उनके गुरुद्वारा दिए मार्गदर्शन को जाता है। उनकी इच्छा है वह भविष्य में एक चिकित्सक के रूप में लोगों की सेवा करें। कहा कि, समाज में सभी वर्ग के लोगों का स्वास्थ्य स्तर उत्तम होना चाहिए। जो कि समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए जरूरी है।

Comments
Post a Comment