Skip to main content

मुख्य ख़बरें

शादी करने की आड़ में लूटी अस्मत

कौशाम्बी पश्चिम शरीरा थाना व गांव निवासी युवती का उसके गांव के एक युवक के साथ प्रेम चल रहा था। युवक ने युवती की अस्मत लूटने के बाद शादी करने से मुकर गया। जिस पर युवती के पिता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। ज्ञात हो कि पश्चिम शरीरा थाना व गांव निवासिनी खुशबू पुत्री अली हसन का उसके गांव के अबुंन पुत्र बच्चा के साथ एक वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा है। अबुंन शादी की बात कह कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने बताया कि बीते दिनों अंबुन उसके घर पर शारीरक संबंध बनाने आया पर युवती के इनकार करने पर वह जबरदस्ती करने लगा जिस पर युवती ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। युवती के पिता ने थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई। लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। जिस पर युवती ने पुलिस अधीक्षक से कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का परिवार जमाने से लगा रहा है रामलीला, स्टेडियम को बिना सूचना के तोड़ा

    प्रेस वार्ता के दौरान बताते परिजन

कौशाम्बी सिराथू तहसील के कादीपुर गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे एक व्यक्ति जो अपनी ही भूमि में देश की आजादी के बाद रामलीला एवं अन्य आयोजन करवाते थे। उस रामलीला और कुश्ती अखाड़ा को बिना सूचना दिए ढ़हा दिया जाता है। उनके परिवार को भी प्रताड़ित किया जाता है।

ज्ञात हो कि सिराथू तहसील के कादिपुर गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राममनोहर त्रिपाठी व उनके छोटे भाई सेनानी पंडित रामकिशोर त्रिपाठी अपनी ही भूमि पर आजादी की खुशी में मेले का आयोजन किया करते थे। जिससे क्षेत्रीय एवं गांव के लोग देश की आजादी को याद रखें, लोगों के मनोरंजन के लिए रामलीला एवं अन्य कार्यक्रम हुआ करते थे। रोजगार के लिए पशु बाजार एवं अन्य साधन लगाना शुरू किया गया। उनके दोनों पोते मुकेश त्रिपाठी व मनीष कुमार त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह मेला निरंतर एक महीने चलता था। रामलीला 20 दिन की होती थी। लेकिन 74 वर्ष पुरानी रामलीला स्टेज अखाड़ा बाउंड्री वॉल एवं दुकानों को कॉलेज के निर्माण के नाम पर बिना सूचना के गिरा दिया जाता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की समाधि की भूमि पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका संख्या-20702/2020 सुरेशचंद्र त्रिपाठी आदि बनाम उत्तर प्रदेश सरकार विचाराधीन है। मजे की बात यह है कि अभी योगी सरकार ने चौरी चौरा शहीद स्वतंत्र सेनानी के स्मारक में जाकर शहीद दिवस के नाम पर उनके सम्मान के लिए बैंड बाजा के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कौशांबी जिले के अधिकारी एडीएम एवं पुलिस अधिकारी द्वारा उनके स्मारक पर पुष्प माला एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिवार के परिजनों को सम्मान के रूप में साल देकर सम्मानित किया जाता है। वहीं दूसरी ओर रामलीला स्टेडियम को तोड़ दिया जाता है। और उनके परिवार वालों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जाता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार एवं उनके गांव के लोगों को, दुकानदारों का दुकान टूटने से बड़ा नुकसान हुआ है। इस घटना से उनके परिजनों और गांव के लोगों में शोक व्याप्त है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों ने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।


स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई संपन्न

कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त एवं विगत वर्ष की अवशेष धनराशि से कराये गयें कार्य, स्वच्छ भारत मिशन योजना (ग्रामीण) एवं एनओएलबी के अवशेष शौचालय हेतु धनराशि अवमुक्त करने एवं एस0बी0एम0 फेज-2 के अन्तर्गत शौचालय निर्माण, आईईसी प्रचार-प्रसार मद से प्राप्त धनराशि के व्यय, प्रशासनिक मद में किये गये कार्य, सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव हेतु स्वयं सहायता समूहों को धनराशि अन्तरित करना, पंचायत भवन पूर्णता की समीक्षा, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्य सहित अन्य प्रस्तावों पर विन्दुवार चर्चा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने तालाबों को चिन्हित कर गांवो की नालियों को तालाबों से जोड़ने का निर्देश दिया है। संचारी रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में लापरवाही बरतते हुए पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कायाकल्प योजना के अन्तर्गत उन्होंने सामुदायिक भवनों, ऑगनबाड़ी केन्द्रों एंव सामुदायिक शौचालयों के अधूरे निर्माण कार्य को तत्काल पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




Comments

Popular posts from this blog

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

बुद्ध पूर्णिमा विशेष: कौशांबी — वह पवित्र भूमि जहाँ तथागत के चरण पड़े

 ☸ 🪷 ☸ बुद्ध पूर्णिमा विशेष बुद्ध पूर्णिमा: कौशांबी से जुड़ा भगवान बुद्ध का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध 📍 Kaushambi Today News | विशेष रिपोर्ट "कौशांबी — वह पवित्र भूमि, जहाँ स्वयं तथागत के चरण पड़े, जहाँ ज्ञान की वाणी गूँजी।" 🌸 प्रस्तावना बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है — मंदिरों में दीप जलते हैं, विहारों में ध्यान होता है, और लाखों लोग भगवान बुद्ध की करुणामयी शिक्षाओं को याद करते हैं। लेकिन कौशांबी जनपद के लिए यह दिन और भी विशेष महत्व रखता है। यह वही पवित्र भूमि है जहाँ स्वयं भगवान बुद्ध कई बार पधारे, जहाँ उनके पावन चरणों ने इस धरती को कृतार्थ किया, और जहाँ उनके उपदेशों ने असंख्य जीवनों को नई दिशा दी। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, आइए जानते हैं कि कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध कितना गहरा और ऐतिहासिक है। 🏛️ कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध प्राचीन काल में कौशांबी (जिसे वत्सराज की राजधानी कौशाम्बी भी कहा जाता था) भारत का एक समृद्ध, वैभवशाली और बौद्धिक रूप से अत्यंत जागरूक नगर था। यह यमुना नदी के तट पर बसा एक महत्वपूर्ण व्या...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक नमन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों म...