कौशाम्बी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू में जिला विज्ञान क्लब की ओर से असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों के लिए जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में किसानों, मजदूरों, शिल्पकारों, मैकेनिकों और कारीगरों ने अपने पारंपरिक हुनर, तकनीकी खोज और नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में धान की सीधी बुआई की तकनीक के लिए कलुआपुर उदिहिन निवासी सुभाष चंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के प्रधानाचार्य यजुवेंद्र नाथ ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक सोच और तकनीकी सहयोग आवश्यक है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने नवप्रवर्तकों के हुनर की पहचान और उन्हें सम्मानित करने की पहल को सराहनीय बताया।
प्रतियोगिता में नारा निवासी जय प्रकाश पांडेय को एग्रो फार्मर तकनीक के लिए द्वितीय तथा गुलामीपुर निवासी आशीष कुमार को मिट्टी के बर्तन बनाने की तकनीक के लिए तृतीय स्थान मिला। प्रियल केसरवानी, सुलेखा साहू, बुलबुल यादव, सुनीता देवी और रोहित को विभिन्न तकनीकों के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को क्रमशः 8,000, 5,000 और 3,000 रुपये तथा पांच सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को 2,000-2,000 रुपये दिए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब समन्वयक वसीम अहमद ने किया।
स्रोत- विभाग
यह भी पढ़ें: 5 नवंबर को रोजगार मेला
कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक म मन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए। ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों ...

Comments
Post a Comment