कौशाम्बी। शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश मिशन रोजगार के अंतर्गत पांच नवंबर को कोइलहा स्थित एमवीआईटी कॉलेज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले में विभिन्न निजी कंपनियां अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया पूरी करेंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण कुमार के अनुसार रोजगार मेले में टाटा फिएट, मदरसन, लावा मोबाइल, एयरटेल, रमेश होंडा, प्राइम कनेक्ट सर्विसेज, भारतीय जीवन बीमा निगम और फ्लोरा इंश्योरेंस सहित अन्य कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। मेले में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपने शैक्षिक अभिलेखों और जीवन परिचय पत्र के साथ पांच नवंबर को सुबह 10 बजे एमवीआईटी कॉलेज, कोइलहा परिसर पहुंचकर प्रतिभाग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: [APNA KAUSHAMBI NEWS](https://www.kaushambinews.com)
स्रोत: सेवायोजन विभाग
कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक म मन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए। ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों ...
Comments
Post a Comment