
कौशाम्बी। मनौरी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट कांड में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण मंगलवार को शव परीक्षण गृह एवं ग्राम पंसौर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाँढस बँधाया।
अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे तत्काल उन्हें सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर है।
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं दैवी आपदा मद के अंतर्गत प्रत्येक मृतक के परिजन को कुल ₹8 लाख तथा प्रत्येक घायल को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। पात्र प्रभावित परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की कार्यवाही भी की जा रही है।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार घटना के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी है। छह अभियुक्तों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत भी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार: त्योहारों को लेकर पुलिस अधीक्षक सतर्क
स्रोत: प्रशासन
Comments
Post a Comment