कौशाम्बी। सिराथू स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काशी प्रांत सेवा प्रमुख सत्य विजय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू ओमप्रकाश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के साथ महिलाओं की भी सहभागिता रही। माधुरी, नामित सभासद सुषमा समेत अन्य महिलाओं ने स्वयंसेवकों की कलाई पर राखियां बांधकर भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। वहीं स्वयंसेवकों ने भी एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा।
मुख्य वक्ता को राखी बांधती महिलाएं
रक्षा बंधन कार्यक्रम के दौरान प्रार्थना के बाद उपस्थित लोगों ने समाज में एकता, सद्भाव और आपसी सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद उपस्थित स्वयंसेवकों एवं अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
यह कार्यक्रम सीताराम, राजेश, अंबेद, ममन, राघवेंद्र समेत अन्य स्वयंसेवकों की देखरेख में संपन्न हुआ।
संबंधित समाचार:
न.प. सिराथू में रक्षाबंधन उत्सव को लेकर बैठक संपन्न, सार्वजनिक समस्याओं पर भी हुआ मंथन


Comments
Post a Comment