Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रक्षाबंधन उत्सव

स्वयंसेवकों द्वारा सिराथू में मनाया गया रक्षा बंधन, बांधी एक-दूजे को राखी

कौशाम्बी। सिराथू स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काशी प्रांत सेवा प्रमुख सत्य विजय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू ओमप्रकाश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।  कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के साथ महिलाओं की भी सहभागिता रही। माधुरी, नामित सभासद सुषमा समेत अन्य महिलाओं ने स्वयंसेवकों की कलाई पर राखियां बांधकर भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। वहीं स्वयंसेवकों ने भी एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा। मुख्य वक्ता को राखी बांधती महिलाएं  रक्षा बंधन कार्यक्रम के दौरान प्रार्थना के बाद उपस्थित लोगों ने समाज में एकता, सद्भाव और आपसी सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद उपस्थित स्वयंसेवकों एवं अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। यह कार्यक्रम सीताराम, राजेश, अंबेद, ममन, राघवेंद्र समेत अन्य स्वयंसेवकों की देखरेख में संपन्न हुआ। संबंधित समाचार: न.प. सिराथू में रक्षाबंधन उत्सव को लेकर बै...

न.प. सिराथू में रक्षाबंधन उत्सव को लेकर बैठक संपन्न, सार्वजनिक समस्याओं पर भी हुआ मंथन

कौशाम्बी। नगर पंचायत सिराथू में आगामी रक्षाबंधन उत्सव की तैयारियों को लेकर स्वयंसेवकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष ने उत्सव की रूपरेखा पर चर्चा करने के साथ ही उपस्थित लोगों से सभी वार्डों में जलभराव की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली और अन्य समस्याओं को लेकर सुझाव माँगे ताकि नागरिकों की परेशानियों का समाधान किया जा सके। बैठक के दौरान नागरिकों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिनमें बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की माँग प्रमुख रही। इसी बीच उपस्थित लोगों को जलपान भी कराया गया जिसके बाद चर्चा आगे बढ़ी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत की पेयजल व्यवस्था क्षेत्र में सबसे बेहतर स्थिति में है। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के आधार पर ही उनका समाधान संभव हो पाता है। बैठक में सभासदगण नगर पंचायत के कर्मचारीगण सहित कई स्वयंसेवक और अन्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों द्वारा कल्याण मंत्र का पाठ किया गया जिसके साथ ही बैठक का समापन हुआ। फोटो स्रोत: सं...