
कौशाम्बी। नगर पंचायत सिराथू में आगामी रक्षाबंधन उत्सव की तैयारियों को लेकर स्वयंसेवकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष ने उत्सव की रूपरेखा पर चर्चा करने के साथ ही उपस्थित लोगों से सभी वार्डों में जलभराव की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली और अन्य समस्याओं को लेकर सुझाव माँगे ताकि नागरिकों की परेशानियों का समाधान किया जा सके।
बैठक के दौरान नागरिकों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिनमें बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की माँग प्रमुख रही। इसी बीच उपस्थित लोगों को जलपान भी कराया गया जिसके बाद चर्चा आगे बढ़ी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत की पेयजल व्यवस्था क्षेत्र में सबसे बेहतर स्थिति में है। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के आधार पर ही उनका समाधान संभव हो पाता है। बैठक में सभासदगण नगर पंचायत के कर्मचारीगण सहित कई स्वयंसेवक और अन्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों द्वारा कल्याण मंत्र का पाठ किया गया जिसके साथ ही बैठक का समापन हुआ।
फोटो स्रोत: संवाद
Comments
Post a Comment