कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने शनिवार को एक ओर पुलिस कार्यालय में आमजन की शिकायतें सुनने के लिए जनसुनवाई आयोजित की, वहीं दूसरी ओर थाना मोहब्बतपुर पइंसा में नवनिर्मित जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन कर जनशिकायत निवारण तंत्र को और सुदृढ़ करने की पहल की।
पुलिस कार्यालय में हुई जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। थाना मोहब्बतपुर पइंसा में नवनिर्मित जनसुनवाई कक्ष के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने थाने के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संबंधित समाचार: त्योहारों को लेकर पुलिस अधीक्षक सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत और बारावफात को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक
स्रोत: प्रशासन

Comments
Post a Comment