कौशाम्बी। बारावफात पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी मंझनपुर द्वारा रविवार को थाना करारी पर संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई।
बैठक में पर्व के दौरान आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई।
इसके उपरांत बारावफात जुलूस के निर्धारित मार्ग, संवेदनशील स्थलों एवं मंदिर स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
स्रोत: प्रशासन
Comments
Post a Comment