
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने सोमवार को पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, टेवा का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा पठन-पाठन, छात्रावास एवं भोजन व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं कार्यरत शिक्षकों की संख्या की जानकारी प्राप्त की। कक्षाओं का निरीक्षण करने पर डिजिटल कक्षाओं के माध्यम से पठन-पाठन होता पाया गया। बालिका एवं बालक छात्रावासों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने प्रधानाचार्य को साफ-सफाई सहित समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को उच्चस्तरीय बनाए रखने के निर्देश दिए। भोजनालय का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं भोजन ग्रहण कर गुणवत्ता की जाँच की, जो संतोषजनक पाई गई।
संबंधित समाचार: त्योहारों को लेकर पुलिस अधीक्षक सख्त, सुरक्षा व चेकिंग अभियान तेज़ और रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित
स्रोत: प्रशासन
Comments
Post a Comment