कौशाम्बी। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 16 किलो 758 ग्राम गांजा बरामद किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के मार्गदर्शन में ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत की गई।
पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में मंझनपुर, सराय अकिल, चरवा, पिपरी, संदीपनघाट और कोखराज थाने की पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। मंझनपुर पुलिस ने एक अभियुक्त से 1.296 किलोग्राम, सराय अकिल पुलिस ने दो अभियुक्तों से कुल चार किलोग्राम, चरवा पुलिस ने एक अभियुक्त से 1.300 किलोग्राम, पिपरी पुलिस ने दो अभियुक्तों से कुल 2.02 किलोग्राम, संदीपनघाट पुलिस ने एक अभियुक्त से 1.065 किलोग्राम तथा कोखराज पुलिस ने दो अभियुक्तों से कुल 7.077 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सूरज मौर्य, सुनील पाल उर्फ सिपाही लाल पाल, विजय मौर्य, अनुपम कुमार मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, राहुल कुमार पाण्डेय उर्फ रोहित, देवेश त्रिपाठी, शिवम केशरवानी और नितेश कुमार केशरवानी शामिल हैं। सभी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 के अंतर्गत संबंधित थानों में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार अनुराग त्रिपाठी और शिवम केशरवानी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: [APNA KAUSHAMBI NEWS](https://www.kaushambinews.com)
स्रोत: पुलिस विभाग
कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक म मन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए। ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों ...

Comments
Post a Comment