
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के जनता दर्शन में 25 अगस्त को मंझनपुर तहसील के सराय सैयद अली निवासी मंजर अब्बास ने वरासत दर्ज कराए जाने की शिकायत दी थी। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी मंझनपुर को प्रकरण की तत्काल जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वरासत दर्ज कर दी। 27 अगस्त को जनता दर्शन में पुनः उपस्थित शिकायतकर्ता मंजर अब्बास ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनकी समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
संबंधित समाचार: स्वाइन फ्लू से सावधान: कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में दस बेड आरक्षित और सिराथू में निकाला गया जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद
स्रोत: प्रशासन
Comments
Post a Comment