कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आर.आर.सी. सेंटर, थुलगुला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेंटर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वर्मीकम्पोस्ट तैयार कर उसकी बिक्री से प्रतिमाह होने वाली आय की जानकारी ली और उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्पादन एवं बिक्री को और व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाया जाए, जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके।
जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि आर.आर.सी. सेंटर का प्रभावी संचालन सुनिश्चित कराया जाए तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाने के साथ ही सेंटर के पास स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के भी निर्देश दिए।

Comments
Post a Comment