
कौशाम्बी। परिवार परामर्श केंद्र में 21 अगस्त को प्राप्त 13 प्रकरणों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई, जिसमें 05 प्रकरणों में पति-पत्नी एवं उनके परिजनों की आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया।
काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को पारिवारिक दायित्वों एवं आपसी सामंजस्य के साथ जीवन व्यतीत करने के लिए समझाया गया। दोनों पक्षों ने भविष्य में प्रेमपूर्वक साथ रहने एवं अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करने पर सहमति व्यक्त की, जबकि शेष 08 प्रकरणों में आपसी सहमति न बन पाने के कारण अग्रिम तिथि नियत की गई।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव एवं महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन एवं 181 महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम तथा जनपद के थानों के सीयूजी नंबरों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। सुलह-समझौता करने वाले पति-पत्नी को परिवार परामर्श केंद्र द्वारा शुभकामनाओं के साथ हंसी-खुशी उनके घर के लिए रवाना किया गया।
Comments
Post a Comment