'शीर्ष-10 भूमि विवाद' अभियान के तहत ग्राम परास में उपजिलाधिकारी ने चार शिकायतों का मौके पर कराया निपटारा

कौशाम्बी। "शीर्ष 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान" अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने ग्राम परास में शिविर आयोजित किया। राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त दल के माध्यम से भूमि विवाद से जुड़ी चार शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण कराया गया।
शिविर में शिकायतकर्ता मुन्ना की शिकायत पर वरासत दर्ज करते हुए खतौनी की प्रति उपलब्ध कराई गई तथा ग्राम की चकरोड की पैमाइश कर उसे चिह्नित किया गया। उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
संबंधित समाचार: स्वाइन फ्लू से सावधान: कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में दस बेड आरक्षित और सिराथू में निकाला गया जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद
स्रोत: प्रशासन
Comments
Post a Comment