![]() |
| बुके देकर स्वागत करते संस्थान के प्राचार्य केके राम |
राजकीय आईटीआई में अप्रेंटिसशिप मेले का हुआ आयोजन
सिराथू/कौशाम्बी। प्रदेश सरकार द्वारा सभी नोडल आईटीआई में आयोजित
अप्रेंटिसशिप मेले के क्रम में गुरुवार को नोडल आईटीआई सिराथू में भी अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया।
मेले में आगंतुक मुख्य अतिथि सांसद विनोद सोनकर, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी व पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित करके मेले का शुभारंभ किया।
मेले में आए हुए अभ्यर्थियों ने एनएपीएस (National apprenticeship promotion scheme) पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। संस्थान के प्राचार्य के.के. राम ने अप्रेंटिसशिप की जानकारी छात्रों को दी।
मेले में 20 अधिष्ठानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिससे कि 65 प्रतिभागियों को सीधा चयन भर्ती किया गया साथ ही 112 को अप्रेंटिसशिप हेतु चयनित किया गया। जिनकी अप्रेंटिसशिप जल्द ही करवाई जाएगी।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, एडीएम, जिला पंचायत सदस्य तूफान सिंह यादव, मंझनपुर आईटीआई प्राचार्य विनोद शुक्ला, व्यापार मंडल के महामंत्री रमेश अग्रहरि तथा उद्योग विभाग से संबंधित जिलें के सभी अधिकारी, कौशल विकास मिशन प्रबंधक अविनाश श्रीवास्तव व अंकुर गौरव सहित संस्थान के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।





Comments
Post a Comment