मास्टर चाबी खोलेगी जनपद का भाग्य : उपमुख्यमंत्री
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व सिराथू विधानसभा सीट से प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार शाम करीब आठ बजे व्यापारी वर्ग सम्मेलन में पहुंचकर व्यापारियों से जनसंवाद किया।
उनके आगमन पर व्यापारियों व भाजपा पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की 24 करोड़ जनता का भाजपा सुरक्षा कवच है।
उन्होंने बताया कि विकास के लिए बेहतर सड़क कनेक्टिविटी होनी चाहिए, जो कि भाजपा सरकर में निरंतर हो रही है। जो, व्यापार और व्यपार संबंधित कार्यों को भी बढ़ाती है।
डिप्टी सीएम ने कहा की अब आप लोगों के पास मास्टर चाबी मिल रही है, जो केन्द्र व प्रदेश की योजनाओं को सीधा आप तक व जनपद तक लाएगी।
उन्होंने आगे कहा की सिराथू के इतिहास में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान कभी नहीं हुआ। जिसे अब 90 प्रतिशत करना आप सबकी की जिम्मेदारी है। जो कि जीत का नया आयाम स्थापित करें और प्रदेश व देश में नाम गौरवान्वित करें।
इस कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन केसरवानी और प्रशांत केसरी ने किया।
इस अवसर पर चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला पटेल, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष अम्बेद केसरवानी, प्रवेश केसरवानी, चिरौंजी लाल, रमन केसरवानी, रमेश केसरवानी,
डा राहुल केसरवानी, सरवेश केसरवानी सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment