Weekly off order has been issued for shop & market
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम-1962 की धारा-08 (01) सहपठित उत्तर प्रदेश एवं दुकान वाणिज्य अधिष्ठान नियमावली 1963 के नियम-06 के प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए वर्ष-2022 हेतु दुकानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साप्ताहिक बन्दी दिवस के आदेश जारी किये हैं। यह आदेश 01 जनवरी 2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक प्रभावी रहेगा।
जनपद में साप्ताहिक बन्दी दिन सोमवार को टाउन एरिया भरवारी की समस्त दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान बन्द रहेंगे। इसी प्रकार दिन मंगलवार को टाउन एरिया सिराथू की समस्त दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान। बुधवार को टाउन एरिया चरवा, देवीगंज, कड़ा एवं मंझनपुर की समस्त दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान (चौराहा मंझनपुर से समदा मार्ग पर स्थित समस्त वाणिज्य एवं अधिष्ठान को छोड़कर), दिन बृहस्पतिवार को टाउन एरिया करारी, सराय अकिल एवं पश्चिम शरीरा की समस्त दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान। दिन शुक्रवार को टाउन एरिया अझुआ की समस्त दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान, दिन शनिवार को टाउन एरिया चायल की समस्त दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान तथा दिन रविवार को टाउन एरिया मंझनपुर में चौराहा मंझनपुर से समदा मार्ग पर स्थित समस्त दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान बन्द रहेंगे।
Comments
Post a Comment