50 Bed Ayush Hospital has been inaugurated in Sirathu
सिराथू/कौशाम्बी। विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने सिराथू कस्बा स्थित आयुष अस्पताल का फीता काट कर जनता को समर्पित किया।
यह चिकित्सालय सिराथू विधानसभा वासियो के निरोगी काया हेतु समर्पित है। 50 शैय्या का आयुष अस्पताल कैथन बाग सिराथू में निर्मित 50 बेड के आयुर्वेदिक आयुष अस्पताल का शुभारम्भ सिराथू विधायक शीतला पटेल ने विधिपूर्वक पूजन-अर्चन कर फीता काटकर शुभारंभ किया। जन को संबिधित करते हुए मुख्य अतिथि सिराथू विधायक ने कहा कि आयुष अस्पताल के बन जाने से अब सिराथू सहित जनपद एवं आसपास के जनपद के लोगों को भी इलाज कराने की सुविधा प्राप्त होगी।
ज्ञात हो कि इस एक ही चिकित्सालय में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी, योग, प्राकृतिक, फिजियोथेरेपी, पंचकर्म मिलाकर कुल सात विधियों से लोगों के इलाज की सुविधा है।
इस अवसर पर अधीक्षक डॉ० अखिलेश सिंह ने आयुष अस्पताल द्वारा निःशुल्क इलाज के बारे में बताया।
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिता त्रिपाठी, अरुण केशरवानी, रावेंद्र सिंह, योगेश मौर्य, हीरालाल सरोज, ओम प्रकाश पासी, भानु पाल सहित चिकित्सक टीम उपस्थित रही।
Comments
Post a Comment