Students were made aware under the "Tobacco control program"
"करना है नशा अगर तो पढ़ई का करीए नशा"
सिराथू/कौशाम्बी। हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन लखनऊ द्वारा तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को सिराथू कौशाम्बी के भगवती प्रसाद दौलतराम महाविद्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालयों में अध्ययनरत बी.ए व बीएससी के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। फाउंडेशन द्वारा तम्बाकू में पाए जाने वाले तत्व व उनसे होने वाली बिमारियों से अवगत कराया गया। इस अभियान में छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
उत्कृष्ट भाषण देने वाले विधार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया
जिसमें जान्हवी शुक्ला प्रथम स्थान पर, आफ़रीन बानो द्वितीय स्थान पर एवं श्रेया पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहे।
भाषण के दौरान बताया गया कि अधिकतर लोग संगत के ही कारण नशे की लत में पड़ जाते हैं और कहा की अगर करना ही है नशा, " तो पढ़ाई का नशा करें"। एक छात्रा ने कहा की "नशा करिए हम आपको नहीं रोकते, लेकिन अगर नशा करने से आपके परिवार को जोखिम न पहुंचे इसका ध्यान रखें।
इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य, फाउंडेशन टीम व शशीकांत पाण्डेय, प्रगति पाण्डेय सहित तमाम अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment