Huge Job fair will be organized in G.I.T.I Sirathu on 23 Dec.
सिराथू/कौशाम्बी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू के प्रधानाचार्य के.केे. राम ने बताया कि 23 दिसंबर को सुबह नौ बजे राजकीय आईटीआई सिराथू में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में देश के विभिन्न कंपनियां व जनपद के सभी उद्योगों/अधिष्ठानों प्रतिभाग करेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई.टी.आई या डिप्लोमा के अनुसार रोजगार मेले में आने वाली कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने हेतु मेले में शामिल हो सकते हैं।
बताया गया कि वृहद रोजगार मेले में कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए सभी प्रतिभागी मास्क अनिवार्य रूप से लगाकर आएं।
Comments
Post a Comment