डीएम की देखरेख में पत्रकारों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
कौशाम्बी। कलेक्ट्रेट स्थित वीथिका कक्ष में कोरोना फाइटर्स के सम्मान में पत्रकारों के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। जिसमें प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सैकड़ों पत्रकार सम्मिलित हुए और अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य कैंप के अन्तर्गत सभी पत्रकारों का आक्सीजन लेवल, पल्स रेट, रक्तचाप, वजन, हाईट सहित बल्ड शुगर व कानों की जांच की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुजित कुमार ने पत्रकारों को कोरोना फाइटर्स के सम्मान में कोरोना फाइटर्स प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
डाक्टरों ने जांच के उपरांत अस्वस्थता पाए जाने वालों को परहेज व दवा लेने की हिदायत दी। स्वास्थ्य परीक्षण टीम में मेडिकल अफसर डाॅ. अरूण कुमार व डॉ. अहमर, एलटी धीरेन्द्र सिंह, आयुष फार्मासिस्ट संतोष कुमार, स्वीपर सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment