सिराथू/कौशाम्बी- सिराथू नगर पंचायत में शुक्रवार शाम उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के पुत्र योगेश मौर्य की आयोजकता में भव्य राम मंदिर रथ यात्रा निकाली गई।
जिसमें नगरवासियों ने सम्मिलित होकर बड़े हर्षोल्लास के साथ यात्रा की। इस बीच भक्तों ने भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी व हनुमान जी की आरती पूजन किया।
इस यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सुषमा केसरवानी, शिप्रा मौर्या, मीना केशरवानी, जिला पंचायत सदस्य तूफान सिंह यादव, सहित सैकड़ों भाजपाई व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment