Students should provide rank letter till 28 for admission in ITI
सिराथू/कौशाम्बी। प्रधानाचार्य, आई0टी0आई के0के0राम ने बताया है कि जनपद के ऐसे समस्त अभ्यर्थी जो राजकीय व निजी आई0टी0आई में प्रवेश हेतु पंजीकरण किये हैं, वे ऐच्छिक संस्थानो में रिक्त सीटो के सापेक्ष अपना रैंक पत्र 28 अक्टूबर 2021 को सायं 03 बजे तक संस्थान में उपलब्ध करायें। 29 अक्टूबर 2021 को चयनित अभ्यार्थी की सूची सम्बन्धित संस्थान के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जायेगी। चयनित अभ्यर्थी नियमानुसार अपने प्रवेश से सम्बन्धित कार्यावाही दिनांक 30 अक्टूबर 2021 तक पूर्ण करायें अन्यथा 30 अक्टूबर के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
Comments
Post a Comment