राजकीय/निजी आई.टी.आई में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 15 से बढ़कर हुई 18 सितम्बर
कौशाम्बी प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू के0के0राम ने अवगत कराया है कि राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रथम चरण की प्रवेश तिथि पहले 15 सितम्बर 2021 निर्धारित की गई थी। जिसे जनहित में अवधि बढाकर 18 सितम्बर रात्री 12 बजे तक कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में ऐसे चयनित अभ्यर्थी जिन्होंने समय अवधि में प्रवेश नहीं लिया था वे अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों, अंक पत्रों एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित चयनित राजकीय/निजी औद्योगिक संस्थान के प्राचार्य से संपर्क कर संस्थान में उपलब्ध चयन लिस्ट में जांच करवाने के बाद अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।
Comments
Post a Comment