बिना पंजीकरण वाले अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे
कौशाम्बी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू के प्रधानाचार्य के. केे. राम ने बताया कि 4 अक्टूबर 2021 को प्रातः 9:00 बजे से विशाल अपरेंटिस मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग, पीडब्ल्यूडी एवं जनपद के सभी प्रतिष्ठित अधिष्ठान प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया मेले में प्रतिभाग किए जाने हेतु भारत सरकार के पोर्टल apprenticeship india.org पर अपना पंजीकरण करवा कर अपनी प्रोफाइल की प्रति login ID और password सहित मेले से पूर्व कार्यालय के शिशिक्षु अनुभाग में जमा करना सुनिश्चित करें। बिना पंजीकरण वाले अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। शासन/प्रशासन द्वारा कोविड-19 निर्देशों का पालन करते हुए अप्रेंटिस मेले के सभी प्रतिभागियों को मास्क अनिवार्य रूप से पहन कर आना होगा।

Comments
Post a Comment