Skip to main content

18 सितम्बर से शुरू यूपी बोर्ड अंक सुधार परीक्षा की तैयारियां पूरी

हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 256 परीक्षार्थी एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा हेतु 293 कुल 549 परीक्षार्थी परीक्षा में  होंगे सम्मिलित

कौशाम्बी। अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में वर्ष-2021 के घोषित परीक्षाफल में अंक सुधार हेतु आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को बिना अवरोध एवं नकल विहीन सम्पादित कराये जाने हेतु केन्द्र व्यवस्थापकों सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने बताया कि अंक सुधार हेतु आयोजित हाईस्कूल एंव इंटरमीडिएट की परीक्षा  18 सितम्बर से 06 अक्टूबर 2021 तक आयोजित किये जायेंगे। इस परीक्षा हेतु जनपद में तीन केन्द्र-राजकीय बालिका इंटर कालेज सिराथू, दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा एवं  लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज चायल केन्द्र बनाये गये है, जिसमें हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 256 परीक्षार्थी एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा हेतु 293 कुल 549 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 8 बजे से 10ः15 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 2 बजे से 4ः15 बजे तक आयोजित की जायेगी।  

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि परीक्षा कक्ष में सी0सी0टी0वी0 कैमरा एक्टिव रहे एवं किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय।

Comments

Popular posts from this blog

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक म मन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों ...

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

पोषण माह में जिलेभर में होंगी जागरूकता गतिविधियां, ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ पर जोर

कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देश पर जनपद कौशाम्बी में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। राज्य परियोजना निदेशक, पोषण अभियान, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष सितंबर माह में यह अभियान मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के ‘सुपोषित भारत’ के विजन को साकार करना है। इस वर्ष पोषण माह की मुख्य थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत पोषण, देखभाल एवं बाल विकास के लिए सामुदायिक नेतृत्व वाली गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थापित करने, जनसामान्य में इनके प्रति स्वामित्व एवं जवाबदेही की भावना विकसित करने तथा पोषण माह की पांच प्रमुख थीम पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। अभियान के अंतर्गत साप्ताहिक रूप से पोषण मेला, रेसिपी प्रदर्शन, प्...