Skip to main content

सिराथू ब्लाक में केबिनेट मंत्री ने प्रबुद्ध सम्मेलन में किया संबोधित

 भाजपा के तत्वाधान में प्रबुद्ध सम्मेलन का किया गया आयोजन

सिराथू कौशाम्बी। भारतीय जनतापार्टी के तत्वाधान में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन बुधवार को सिराथू ब्लाॅक परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के उ.प्र. सरकार के केबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता उर्फ नन्दी रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी राकेश पाण्डेय ने किया। मुख्य अतिथि नन्द गोपाल के आगमन पर जिला अध्यक्ष अनीत त्रिपाठी, विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नन्द गोपाल नन्दी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका का विश्वास के साथ काम कर रही है। जो अन्य सरकारों ने नहीं किया उसे भाजपा सरकार साकार कर रही है। भारत व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्होंने बताया।

नन्द गोपाल उर्फ नन्दी ने आगे कहा कि देश की बागडोर मजबूत हाथो में जनता ने सौंपा। प्रधान सेवक प्रधानमंत्री ने लगातार 2014 से 2017 तक जो कार्य किया है उसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनीं। प्रदेश की बागडोर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। आज मुख्यमंत्री द्वारा चहुंमुखी विकास किया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह, सुरेंद्र कुमार व रमेश पासी सहित दर्जनों लोगों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने सम्मेलन में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय विधायक शीतला प्रसाद पप्पू पटेल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को शाल व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा लवकुश मौर्य ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, पवन केसरवानी, डॉ राहुल केशरवानी, प्रशांत केसरी, हीरालाल, रमन केशरी सहित शिक्षकगण, अधिवक्तागण, महिला कार्यकर्ता व सैकड़ों प्रबुद्धजन सहित भाजपाई मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक म मन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों ...

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

पोषण माह में जिलेभर में होंगी जागरूकता गतिविधियां, ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ पर जोर

कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देश पर जनपद कौशाम्बी में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। राज्य परियोजना निदेशक, पोषण अभियान, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष सितंबर माह में यह अभियान मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के ‘सुपोषित भारत’ के विजन को साकार करना है। इस वर्ष पोषण माह की मुख्य थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत पोषण, देखभाल एवं बाल विकास के लिए सामुदायिक नेतृत्व वाली गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थापित करने, जनसामान्य में इनके प्रति स्वामित्व एवं जवाबदेही की भावना विकसित करने तथा पोषण माह की पांच प्रमुख थीम पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। अभियान के अंतर्गत साप्ताहिक रूप से पोषण मेला, रेसिपी प्रदर्शन, प्...