राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रथम चरण में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 15 सितम्बर तक
कौशाम्बी सिराथू। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू के0के0राम ने अवगत कराया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू में प्रथम चरण की प्रवेश तिथि 15 सितम्बर 2021 दिन बुधवार को तय की गई है। यदि कोई चयनित प्रशिक्षार्थी निर्धारित अवधि के अंदर प्रवेश नहीं लेता तो उसका आवंटन रद्द माना जाएगा तथा उसे आगे की प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा। अतः प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थी उक्त तिथि के पहले-पहले प्रवेश लेना सुनिश्चित कर लें।
Comments
Post a Comment