मिशन शक्ति के तहत दहेज हत्या के अभियुक्त को 14 वर्ष की कठोर कारावास की सजा
कौशाम्बी मिशन शक्ति के तहत दहेज हत्या के अभियुक्त को 14 वर्ष की कारावास व अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया। एसपी के कुशल निर्देशन में हुआ।
ज्ञात हो की डीपी एक्ट के अभियुक्त मंझनपुर निवासी गुड्डू पुत्र सम्पत को न्यायालय द्वारा 14 वर्ष सश्रम कारावास तथा दस हजार रुपए के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया। जनपद कौशाम्बी द्वारा शासन की प्राथमिकता के आधार पर गंभीर एवं जघन्य अपराधों की पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने की क्रम में मिशन शक्ति के तहत एसपी के कुशल निर्देशन में प्रभावी पैरवी कराते हुए मॉनिटरिंग के माध्यम से सजा दिलाई गई।

Comments
Post a Comment