कौशाम्बी के सौरभ ने राष्ट्रीय स्तर की ब्राइडल प्रतियोगिता और नारी शक्ति पुरस्कार में हासिल किया प्रथम स्थान
सिराथू कौशाम्बी - कोरोना काल से जूझ रहे सौंदर्य उद्योग को प्रेरित करने के लिए राजधानी रायपुर में मोनिका शर्मा और उषा शर्मा द्वारा राष्ट्रीय स्तर की दुल्हन प्रतियोगिता और नारी शक्ति पुरस्कार का आयोजन किया गया है, जिसमें कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत सिराथू निवासी सनी राधे उर्फ सौरभ सोनकर ने राष्ट्रीय स्तर की ब्राइडल प्रतियोगिता और नारी शक्ति पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार जीतकर पूरे देश में जिले का नाम रोशन किया है। इस नेशनल लेवल ब्यूटी अवॉर्ड शो में बॉलीवुड की रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर, मोहब्बतें फेम प्रीति झगियानी और बॉलीवुड के दिग्गज रजा मुराद आकर्षण के केंद्र रहे।
कौशाम्बी के एक छोटे से गांव सिराथू के सनी राधे (सौरभ सोनकर) को रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर से प्रथम पुरस्कार मिला।
सौरभ की इस उपलब्धि की खबर होते घरवालों और कौशाम्बी जिले के लोगों में खुशी का लहर दौड़ गई।

Comments
Post a Comment