शहीद के घर पहुंचकर दी आर्थिक व शैक्षिक सहायता
कौशाम्बी सिराथू तहसील के रमसहाईपुर गांव निवासी नरेन्द्र दिवाकर (फौजी) नक्सली हमले में घायल हुए थे। करीब आठ माह तक इलाज के चलते 23 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया। खबर होते ही परिजन व गांव के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। ज्ञात हो कि सिराथू निवासी ठाकुर निखिल प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ शहीद के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी। निखिल ने कहा कि देश के लिए जान गंवाने वालों को बिल्कुल भूला नहीं जा सकता लेकिन, शुरु में लोग बड़ी बातें करते हैं पर बाद में सबकुछ भूल जाते हैं। सिर्फ खास मौकों पर ही शहीदों को याद किया जाता है। उनके परिवार की जानकारी रखने वाला कोई नहीं होता। उन्होंने कहा समाज के हर व्यक्ति को शहीद का परिवार को अपना परिवार समझना चाहिए और उनकी हर संभव सहायता करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने शहीद फौजी के बच्चों को एसएनपी आई.टी.आई कालेज में निशुल्क पढ़ाई की जिम्मेदारी लिया।

Comments
Post a Comment