कल्पना सोनकर की अध्यक्षता में मेगा इवेंट रक्षा उत्सव कार्यक्रम किया गया आयोजित ।
कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर की अध्यक्षता में आज मिशन शक्ति अभियान के तहत कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में जिलाधिकारी सुजीत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी शशीकांत त्रिपाठी व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतेंद्र कुमार सोनकर की उपस्थिति में मेगा इवेंट रक्षा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई है। मिशन शक्ति अभियान महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित की गयी है। जनपद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत अब तक 36 बच्चों को लाभान्वित किया गया है।
इस अवसर पर अध्यक्ष, जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments
Post a Comment